नवागत थाना प्रभारी गोपाल परमार ने पदभार ग्रहण किया

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

गोपाल परमार चंद्रशेखर आजाद नगर के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं। शुक्रवार को एसपी राजेश व्यास ने इसके आदेश जारी किए। आदेश जारी होने के बाद परमार ने पुलिस थाने पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे इंदौर में भी पदस्थ रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा पुलिस और जनता के बीच समन्वय बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने थाने के स्टाफ से मुलाकात की। इसके अलावा थाना क्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली।