दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने पौधारोपण किया

- Advertisement -

आरिफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। प्रांतीय दशोरा नागर समाज महिला मंडल की प्रांतीय अध्यक्ष सुलभा गुप्ता व महिला मंडल के आव्हान पर चलाये जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान के तहत् आलीराजपुर दशोरा नागर समाज महिला जिलाध्यक्ष भावना गुप्ता के नेतृत्व में नगर के हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर दशोरा नागर समाज की महिलाओं द्वारा आंवला,बिलपत्र,आम व नीम के पौधे लगाये गये|पौधारोपण के दौरान ममता गुप्ता,अंकिता नागर,नेहा गुप्ता,ज्योति,पूजा,नंदनी,दर्शना व प्रतीक्षा गुप्ता उपस्थित रहे।