आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
बैरवा समाज परिश्रम और मेहनत के लिए जाना जाता हैं| देश को मजबूत बनाने में बैरवा समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं| यह वह लोग हैं जो मिट्टी को भी हाथ लगाए तो सोना बन जाता हैं| मैं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बड़गोत्या को बधाई देता हूं| क्षेत्र के विकास के लिए हम सब मिलकर आगे आएंगे व एकजुट होकर समाज व देश के उत्थान का कार्य करेंगे|

उक्त बात माॅडल स्कूल पर आयोजित बैरवा समाज के शपथविधि ग्रहण समारोह में उपस्थित झाबुआ-रतलाम-अलीराजपुर क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर ने देश, प्रदेश से आए हुए विभिन्न बैरवा समाज के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जन समुदाय को मंच से संबोधित करते कहीं| संपूर्ण बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नरेंद्र बंशीवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री बीएल मुराडि़या की मांग पर संसदीय क्षेत्र में संत विवेकानंद की मूर्ति शीघ्र स्थापित करने के बात भी मंच से कहीं| संस्था के कार्यक्रम में संपूर्ण बैरवा भारतीय विकास संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र बंसीवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में समाज के व्यापक उद्देश्य व रूढ़िवाद के तहत् मृत्युभोज को पूरी तरह से निषेध बताया| उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना व समाज उत्थान के कार्य हमारी संस्था का उद्देश्य हैं |उन्होंने मंच से नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दिनेश बड़गोत्या की नियुक्ति की घोषणा भी की|
