परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने सांसद को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक विगत 30 वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में संयुक्त मोर्चा आईसीडीएस परियोजना अधिकारी संघ एवं पर्यवेक्षक संघ व आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा संयुक्त रूप से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक  15 मार्च 2023 से निरन्तर सामूहिक अवकाश पर है। इसी कड़ी में संयुक्त मोर्चा के सदस्यों द्वारा संघ की विभिन्न मांगों को लेकर पर्यवेक्षक किरण गणावा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सांसद गुमानसिंह डामोर एवं केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त वन विकास निगम अध्यक्ष श्री माधोसिंह डावर जी को ज्ञापन सोपा गया। 

यह मांगे रखी ज्ञापन में 

ग्रेड-पे 3600 से बढाकर 4800 करने, टाईम स्केल, पदोन्नति, विकासख्ंाड महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पद से प्रभारी शब्द हटाकर परियोजना अधिकारी पद पर मर्ज करने, आहरण संविरण अधिकारी वापिस करना। अन्य राज्यों की तुलना में म0प्र0 में सबसे कम ग्रेड पे दिया जा रहा।  म0प्र0 द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी केडर में 4200 न्यूनतम ग्रेड पे   वर्तमान है जबकि परियोजना अधिकारी 3600 ग्रेड पे पर है। 

– 313 विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी के जो पद सृजित किये गये उन्हें सरेन्डर करन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पडेगा।

– विकासखंड स्तर के प्रमुख समकक्ष अधिकारियों में परियोजना अधिकारी की ग्रेड पे सबसे कम है। 

– विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पद से प्रभारी शब्द हटाकर परियोजना अधिकारी पद पर मर्ज करना।

– भारत सरकार की गाईडलाईन के आधार पर म0प्र0 को छोडकर सभी राज्यों में आहरण संवितरण अधिकारी परियोजना अधिकारी को प्राप्त है। अगस्त 2016 के पूर्व म0प्र0 में भी डीडीओ थे किन्तु उसके पश्चात् हटा दिये गये। 

– विगत 25 सालों से परियोजना अधिकारी अपने प्रमोशन हेतु प्रतीक्षारत है।

पर्यवेक्षक की मांगें- 

– ग्रेड-पे 2400 से बढाकर 3600 करने, टाईम स्केल, पदोन्नति, व्यापम परीक्षा उतीर्ण कर संविदा पर्यवेक्षक को नियमित पद पर करना।