देश को मजबूत बनाने में बैरवा समाज का महत्वपूर्ण स्थान रहा है-सांसद गुमानसिंह डामोर

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

बैरवा समाज परिश्रम और मेहनत के लिए जाना जाता हैं| देश को मजबूत बनाने में बैरवा समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं| यह वह लोग हैं जो मिट्टी को भी हाथ लगाए तो सोना बन जाता हैं| मैं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बड़गोत्या को बधाई देता हूं| क्षेत्र के विकास के लिए हम सब मिलकर आगे आएंगे व एकजुट होकर समाज व देश के उत्थान का कार्य करेंगे|

उक्त बात माॅडल स्कूल पर आयोजित बैरवा समाज के शपथविधि ग्रहण समारोह में उपस्थित झाबुआ-रतलाम-अलीराजपुर क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर ने देश, प्रदेश से आए हुए विभिन्न बैरवा समाज के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जन समुदाय को मंच से संबोधित करते कहीं| संपूर्ण बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नरेंद्र बंशीवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री बीएल मुराडि़या की मांग पर संसदीय क्षेत्र में संत विवेकानंद की मूर्ति शीघ्र स्थापित करने के बात भी मंच से कहीं| संस्था के कार्यक्रम में संपूर्ण बैरवा भारतीय विकास संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र बंसीवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में समाज के व्यापक उद्देश्य व रूढ़िवाद के तहत् मृत्युभोज को पूरी तरह से निषेध बताया| उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना व समाज उत्थान के कार्य हमारी संस्था का उद्देश्य हैं |उन्होंने मंच से नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दिनेश बड़गोत्या की नियुक्ति की घोषणा भी की|

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को सांसद गुमान सिंह डामोर, मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर द्वारा मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया व शपथ भी दिलाई | एडवोकेट नाथूलाल बैरवा ने कहा अपने उद्बोधन में  कहा कि शिक्षा एकमात्र ऐसा शेरनी का दूध जो पीएगा वह दहाड़ेगा अर्थात शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागृत रह सकता हैं| इसलिए समाज के उत्थान के लिए समाज के युवक-युवतियों की शिक्षित होना जरूरी हैं| कार्यक्रम में अन्य वक्ता के रूप में ओम प्रकाश बैरवा, अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश,विनोद बैरवा, टोंक (राजस्थान), कवि राधेश्याम बैरवा, बहुजन लेखक,वेद प्रकाश बैरवा, पूर्व पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता द्वारा भी संबोधित किया गया|

कार्यक्रम में सांसद गुमान सिंह डामोर,मध्य प्रदेश वन विकास निगम एवं कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र बंशीवाल,राष्ट्रीय महामंत्री बीएल मुराडि़या,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नाथू लाल बैरवा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, बरझर मंडल अध्यक्ष हिमसिंह बारिया, नगर उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी,मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेद्र जायसवाल,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,एकलव्य प्राचार्य राजशेखर कुलकर्णी सहित बैरवा समाज के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया| आभार संपूर्ण भारतीय बेरवा विकास संस्था के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया|