हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली

0

फिरोज खान, चंद्रशेखर आजाद नगर

देशभर में चलाए जा रहे ” हर घर तिरंगा अभियान”के तहत चंद्रशेखर आजाद नगर में तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया।

नगर के मंडी ग्राउंड से भव्य बाइक रैली में नगर के जिले व नगर के जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, पुरूष बाईक पर तिरंगा लगाए नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए आजाद ग्राउंड पहुंचे। जहां पर अमर शहीद चद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर सभी ने नमन् कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष परवाल, पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, भाजपा नेता विशाल रावत, अभिजीत मोंटी डावर , भूपेंद्र डावर , कुलदीप डावर, मनीष शुक्ला, नरेन्द्र परमार , गोविंदा गुप्ता , धर्मेन्द्र जयसवाल सहित अनेक भाजपा नेता और जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.