सेजावाडा़ हायर सेकंडरी स्कूल में कैबिनेट मंत्री डावर ने बच्चों को दिए टिप्स

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर 

स्कूल चले हम अभियान के तहत बुधवार को मध्य प्रदेश वन विकास मंडल अध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त माधव सिंह डावर ने स्कूली बच्चों को मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा बताते हुवे कहा कि सरकार की यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए हैं जो अभी तक स्कूल नहीं पहुंचे हैं सभी स्कूल आने वाले बच्चों को चाहिए वे अपने आसपास के ऐसे बच्चे जो अभी तक स्कूल में प्रवेश नहीं ले पाये या किसी कारण से स्कूल नहीं आ पाए उन्हें प्रेरित कर लाए| डावर ने मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का बखान करते हुए वर्तमान में छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही हैं अनेक योजनाओं की जानकारी दी| साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए अपने जीवन व परिवार से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए|

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,सुंदरलाल कुमावत,मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल,ग्राम सरपंच पेमला गणावा,पीटीए अध्यक्ष पछियाभाई,तौलसिंह परमार,बीईओ विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,शंकरसिंह राठौर,संस्था प्राचार्य गजराज सिंह चौहान, विद्यालय स्टाफ सदस्य सहित ग्राम के पालक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे|

कार्यक्रम में संस्था की ओर से स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य गजराज सिंह चौहान ने दिया| कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक महेश अरोड़ा ने किया|