देश के लिए अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी हाजियों को किया रवाना 

- Advertisement -

आरीफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर

मुस्लिम समाज के हाजी नूर मोहम्मद खत्री के बड़े साहबजादे शमी खत्री और उनकी पत्नी हसीना बी रविवार शाम को हज के मुबारक सफर पर रवाना हुए। हज यात्रियों को बिदाई देने के लिए समाजजनों और परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी ने पुष्प माला पहनाकर नम आंखों से हज यात्रियों को विदा करते हुए। जामा मस्जिद इमाम साहब औऱ हुसैनी मस्जिद इमाम साहब ने हज्जे कबूल, देश औऱ सभी के परिवारो की खुशहाली की दुआए मांगी। हज पर जाने पर नगर के समाजजनों सहित परिवार में बेहद खुशी है। 17 जुलाई को मुम्बई से प्लेन में सफर ए हज पर रवाना होंगे। बिदाई के समय हाजी नुरू भाई खत्री, हुसैनी मस्जिद सदर फिरोज खान, एडवोकेट हनीफ शेख, हाजी डॉ रियाज शेख, हाजी अफसार शेख, मुशीर मोहम्मद शेख, अब्दुल्ला खान पठान, नवाबी कमेटी के अखलाक (गुड्डु), हाजी उसमान खत्री, हाजी मुस्तुफा खत्री, हाजी एहमद खत्री, हाजी ईसाक खत्री, हाजी ईस्माइल खत्री, हाजी याकूब खत्री, हाजी सत्तार खत्री, फारूक भाई खत्री, गनी मो,खत्री, कासम भाई खत्री, सलीम खत्री, नईम खत्री, आबिद खत्री, आरीफ खत्री, एडवोकेट आकिब खान, अमजद खान मौजूद रहे।

 

)