जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने 15 लाख 54 हजार से अधिक के विकास कार्यों की दी बड़ी सौगात

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

जोबट विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने चंद्रशेखर आजाद नगर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी है। विधायक निधि एवं बस्ती विकास कार्य निधि के माध्यम से क्षेत्र में 15 लाख 54 हजार 163 रुपये से अधिक की लागत के विकास एवं विद्युत कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

चंद्रशेखर आजाद नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अमनकुआ कासिया फलिया में विधायक निधि से लगभग 9 लाख 96 हजार रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए। वहीं ग्राम पंचायत मेढ़ा अंतर्गत ग्राम पिपल फलिया में बस्ती विकास कार्य निधि से 5 लाख 58 हजार 163 रुपये की लागत से विद्युत लाइन विस्तार कार्य का उद्घाटन किया गया। दोनों विकास कार्यों को मिलाकर क्षेत्र में कुल 15 लाख 54 हजार 163 रुपये की राशि से विकास को नई गति मिली है।

ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से बिजली एवं मूलभूत सुविधाओं की मांग की जा रही थी। कई ग्रामीणों को विद्युत सुविधा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं किसानों को भी कृषि कार्यों में कठिनाइयां आती थीं। विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को स्वीकृति दिलाई और उनका लोकार्पण किया। विद्युत लाइन विस्तार कार्य शुरू होने से अब ग्रामीणों को बेहतर बिजली सुविधा मिल सकेगी, साथ ही किसानों एवं आमजन को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जोबट विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में इसी प्रकार विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम देवली के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर विधायक सेना महेश पटेल को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को विधायक सेना महेश पटेल ने मौके पर ही गंभीरता से लेते हुए अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर को अवगत कराया तथा जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और पेयजल जैसी आवश्यक समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक सेना महेश पटेल का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय बाद उनके क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्य हुए हैं जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.