मोदी सरकार के राज में बढ़ती बेरोजगारी, भयावह मंदी व आर्थिक बदहाली के विरोध में कांग्रेसी 14 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे कूच

- Advertisement -

फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर
केंद्र की मोदी सरकार के राज मे देश मे बढ़ती बेरोजगारी, भयावह मंदी एवं आर्थिक बदहाली के खिलाफ अभा कांग्रेस पार्टी द्धारा आगामी 14 दिसंबर शनिवार को दिल्ली महारैली में शामिल होने हेतु जिले से सेकड़ो कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता 12 दिसंबर गुरुवार देर रात्री को दिल्ली के लिए कुच करेगे। उक्त जानकारी देते हुवे जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने बताया कि अभा कांग्रेस द्वारा केद्र सरकार की जनविरोधी नितियो के विरोधस्वरुप 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली मे देशभर से लाखो कांग्रेसी दिल्ली पहुंच रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में अलीराजपुर जिले से सेकड़ो कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे। अभा कांगे्रस द्धारा आयोजित दिल्ली महारैली में शामिल होने हेतु कांग्रेस द्धारा चार बसों की व्यवस्थाए की गई है। संगठन के कुछ नेता रेलगाड़ी ओर ऐयर प्लेन द्वारा दिल्ली पहुंचेगे। महारैली मे शामील होने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दिल्ली जाने वाली बसे जिला कांग्रेस कार्यालय से 12 दिसंबर गुरुवार रात्री को रवाना हांेगी, इन बसो को हरी झंण्डी दिखाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल रवाना करेगे। दिल्ली महारैली मे जाने की तैयारियो को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस द्धारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक कांतिलाल बाबरिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय मे नेताओ ओर कार्यकर्ताओ के जाने की तेयारियो की समीक्षा कर रुपरैखा बनाई। जिला कांग्रेस ने बसो का प्रभारी जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी खुर्शिद अली दिवान एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा को बनाया है। दिल्ली जाने वाले इच्छुक नेता ओर कार्यकर्ता इनसे सम्र्पक कर सकते है। इस अवसर पर जिला काग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, कांग्रेसी नेता खुर्शिद दिवान, केलाश चोहान सरपंच, मोहन भाई सरपंच, सुरेश सारडा, राजेश चोधरी, राजु चोहान आदि उपस्थित थे।

 

)