बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

May

बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी

शारदा समूह के अंतर्गत संचालित माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग झाबुआ की छात्राओं द्वारा विगत महीनो में तेजस्वनी आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन राजगढ़ नाका झाबुआ में किया गया। इसमें लगभग 500 छात्राओं द्वारा  आत्मरक्षा के गुणों का सामूहिक प्रदर्शन  किया गया था। उस दौरान संस्था की छात्राओं ने संकल्प लिया था की आत्मरक्षा के जो गुण हमने सीखे हैं उन्हीं गुणों को हम झाबुआ जिले की गांव-गांव महिलाओ  तक पहुँचाएंगे  ताकि महिला एवं छात्राएं समय आने पर अपनी  सुरक्षा सवयं कर सके। 

इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए आज संस्था के बी.एस.सी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष की रीना भूरिया एवं जी.एन.एम. नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा संगीता भूरिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरड़ू बड़ी, जिला झाबुआ में प्रथम तेजस्वनी आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया। जिसमे विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह  पूर्वक  भाग लिया। कार्यक्रम का  संचालन माँ त्रिपुरा कॉलेज  झाबुआ के प्राचार्य कपिल कुमार राठौर ने किया एवं संस्था की संचालिका किरण शर्मा ने विद्यालय की छात्राओं  को आत्मरक्षा से संबधित  मार्गदर्शन दिया। विद्यालय की छात्राओं को बसंती कनोजय  (प्रशिक्षक) ने  आत्मरक्षा के गुणों के बारे में जानकारी दी एवं आत्मरक्षा के गुणों को सिखाया ताकि समय आने पर किस तरह छात्राएं स्वयं की रक्षा कर सके। कार्यक्रम में विद्यालय से सुहाना शेख, संगीता दोहरे, गायत्री खड़िया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।