अलीराजपुर लाइव डेस्क-
पुलिस की लापरवाही से नगर इन दिनों अपराध तथा अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है, इसी के चलते बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। जानकारी मिली है की स्थानीय गणेश मंदिर पर दो बदमाश आए और अपने परिजन को बीमार बताकर दान देने की मांग की, वहां उपस्थित पुजारी की माता ने दान मंदिर में चढ़ाने का बोला, इस पर ठगी की नीयत से आए दोनों बदमाशों ने कहा कि हमें यह दान किसी सोने की वस्तु को छुकर दिया जाए। मगर हमारे पास सोने की कोई वस्तु नहीं है आप अपने गले का हार इस दान दी जाने वाली वस्तुओं को छूकर दो। इस पर पुजारी परिवार उन बदमाशों के इरादे को नहीं समझ पाया और अपने गले में पहना लगभग दो तोले का हार, को दान दी जाने वाली वस्तुओं को छूने हेतु बाहर निकाला जिसे मौका पाते ही वे बदमाश सोने के हार को झपटकर रफुचक्कर हो गए।
Trending
- मुस्लिम जमात तथा दाउदी बोहरा जमात ने ईद का त्योहार मनाया, बकरों की दी गई कुर्बानी
- बीजासन माता मंदिर स्थापना की चतुर्थ वर्ष गांठ पर कल विशाल भंडारे का आयोजन होगा
- योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अपने पति के साथ वेस्ट बंगाल जा रही महिला चलती ट्रेन से गिरी
- सिंहस्थ : 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वार्ड क्रमांक 8 में गंदे पानी की समस्या का तत्काल समाधान, नगर परिषद की टीम पहुंची मौके पर
- एक्सीडेंट नहीं हत्या: झाबुआ कोतवाली पुलिस ने मोद नदी पुलिया के पास मिले शव के मामले का किया पर्दाफाश
- घर को चोरों ने बनाया निशाना, अप्रैल की किलोडा चोरी का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा
- इंदौर के भागीरथपुरा जैसी घटना की आशंका, जोबट नगर परिषद पर उठे सवाल
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, मां घायल