आलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत

0

आलीराजपुर। जिले के विकास को नई दिशा देते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के सतत प्रयासों से जनसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा आलीराजपुर जिले को बड़ी सौगात प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा और पर्यटन विकास को मजबूती मिलेगी।

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी को विभिन्न महत्वपूर्ण मांगो को लेकर पत्राचार करने के साथ दूरभाष पर चर्चा एवं प्रत्यक्ष में चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। जिसके चलते जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट द्वारा ग्राम झंडाना स्थित हथनी-नर्मदा नदी संगम स्थल के तटों के संरक्षण एवं विकास के लिए 10 करोड़ 37 लाख 76 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत घाट निर्माण, तट सुरक्षा कार्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले इस स्थल का संरक्षण होगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

आलीराजपुर एवं झाबुआ में बैराज स्वीकृत 

इसी के साथ कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा की गई मांग पर जलसंसाधन विभाग द्वारा आलीराजपुर जिले में लघु सिंचाई परियोजनाओं के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैराज निर्माण के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। उदयगढ़ क्षेत्र में बहेडिया बैराज के लिए 3करोड़ 84 लाख 77 हजार रुपए, सोंडवा क्षेत्र में तिकोला बैराज हेतु 20 करोड़ 14 लाख 17 हजार रुपए, ओझड़ बैराज के लिए 3 करोड़ 59 लाख 2 हजार रुपए तथा कट्ठीवाड़ा विकासखंड के फूलमाल क्षेत्र में बैराज निर्माण के लिए 3 करोड़ 49 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी तरह झाबुआ जिले के भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद अनिता चौहान को पत्र सौंप कर बैराज की मांग की थी, जिसे सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र प्रेषित कर स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके चलते जलसमाधन मंत्री श्री सिलावट द्वारा झाबुआ जिले में राणापुर के खेड़ा गलती बैराज हेतु 4 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की।

इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संग्रहण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही सिंचाई का रकबा बढ़ने से किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है। विशेष रूप से आदिवासी बहुल इस जिले में इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर मोंटू शाह राजू मुवेल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, झाबुआ जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर सहित दोनों जिलों के कई जनप्रतिनिधियो, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान को पहल करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.