अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 2 डंपरों को किया जब्त

0

आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन और प्रभारी खनिज अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर तपीस पांडे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि कल रात्रि को दो बिना नंबर की 6 – 6 टायर की डंपर फूल अवैध बालू खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया है,जिन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.