भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
भारतीय जनता पार्टी मंडल की कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक अर्पित कर किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक माधुसिग डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, पार्षदगण, सरपंचगण, संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
