आजाद नगर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंशसिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही किये जानें के निर्देशों के पालन में थाना चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते पुलिस टीम ने ग्राम मायावाट में दबिश देकर अवैध बीयर जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

घटना का विस्तृत विवरण: दिनांक 14 मई 2026 की रात्रि में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मायावाट (कनेश फलिया) निवासी कलमसिंह पिता नानसिंह कनेश ने अपने निवास स्थान पर अवैध रूप से शराब संगृहित कर रखी हुई है। मुखबीर द्वारा प्राप्‍त सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस टीम के द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर  पुलिस टीम ने बिना विलंब किए दबिश दी। दबिश के दौरान घर के अंदर एक कमरे में बडी मात्रा में शराब की पेटियाँ बरामद की गईं। गणना करने पर कुल 40 पेटी ‘माउण्ट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर’ पाई गई। प्रत्येक पेटी में 500 मिलीलीटर के 24 टिन (कुल 960 टिन) मौजूद थे। जब्त की गई कुल 480 लीटर शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,15,200/- रुपये  है।

आजादनगर पुलिस टीम ने घटनास्‍थल से अवैध शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी कलमसिंह (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना चंद्रशेखर आजाद नगर में अपराध क्रमांक 198/2026 के अंतर्गत म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका: अवैध शराब के विरुद्ध इस सफल अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले के नेतृत्व में सउनि भूपेंद्र नायक, सउनि तिलकराज सिंह, आरक्षक विजय लोहारे, आरक्षक भारत वास्केल एवं आरक्षक रणसिंह की विशेष एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.