बृजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ भगवान कृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर आम्बुआ मे स्थानीय राम मंदिर मे सुसज्जित झॉकी सजाकर भक्तो द्वारा भजन किये गये । आश्रम चौराहा हनुमान मंदिर, बोरझाड़ के राधा-कृष्ण मंदिरो मे भी अाकर्षक झॉकी सजायी गई । रात बारह बजे फटाके फोड़कर आरती कर प्रसादी वितरण कि गई ।इसके साथ ही स्थानीय बस स्टैण्ड पर जमीन एवं आकाशीय मटकी फोड़ का आयोजन किया गया । आकाशीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे आसपास के इटारा, समदनी फलिया, पटेल फलिया, बोरझाड़ की टीम ने हिस्सा लिया । निरंतर प्रयासो के बाद पटेल फलिया की टीम ने फोड़ने मे सफलता हासिल की और 8501/- रुपये का ईनाम अपने नाम किया ।विजेता टीम को ईनाम वितरण थाना प्रभारी विकास कपीश एवं पुर्व सरपंच जुवानसिह रावत ने किया । इस आयोजन को सफल बनाने मे विकास माहेश्वरी, अनील खण्डेलवाल, हासीमअली बोहरा, कमलेश जायस्वाल, अनील सोलंकी, वीरू सिसोदिया, यश राठोड़, सहित सर्वधर्म के युवाओ का सराहनीय सहयोग रहा । Post navigation नेता प्रतिपक्ष अजयसिह-सॉसद दी पुर्व विधायक वेस्ता पटेल को श्रद्धांजली 22 लाख की लूट के मामले में सामने आया, लुटेरों की कार का फुटेज, इस जिले की पॉसिंग है लुटेरों की कार