बृजेश खण्डेलवाल  
वेस्ता पटेल की 15 वीं पुण्यतिथी पर 4सितम्बर को नेता प्रतिपक्ष अजयसिह (राहुल भैय्या) एवं रतलाम-झाबुआ सॉसद कॉतिलाल भुरिया, जोबट विधानसभा की पुर्व विधायिका सुलोचना रावत, झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भुरिया, युवा नेता विक्रॉत भुरिया, कॉग्रेस अध्यक्ष सरदारसिह पटेल, महेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्षा सेना पटेल, युवा नेता मुकेश पटेल, सहित सभी कॉग्रेसियो ने पटेल की श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल भैय्या ने मुख्यमंत्री की आशीर्वाद यात्रा मे हुवे पथराव को भाजपा की सोची समझी साजिश बताया । भाजपा हमे बदनाम कर रही है। 2013 मे मुझ पर व दिग्विजयसिह पर कुक्षी में हमारी गाड़ी पर पत्थर मारा था जिससे गाडी का कॉच फूटा था । हम ऐसे कृत्य की निंदा करते है ।

कार्यक्रम की शुरूआत टंकी परिषर से हजारो की तादाद मे जुलूस के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ समाधि स्थल पर पहुचा और आम सभा मे तबदील हो गया । सभा स्थल पर पहुचने से पुर्व ही अजयसिह बड़वानी के लिये रवाना हो गये ।
सभा को सॉसद कॉतिलाल भुरिया ने सम्बोधित करते हुवे कहॉ कि जितनी भी योजनाये चल रही है सभी योजना कॉग्रेस के समय हमने स्वीकृत की थी । भाजपा सरकार ने आदिवासीयो सहित सभी समाज के लोगो का हक छीन लिया है । भाजपा ने सत्ता मे आने के लिये जो वादे किये थे एक भी पुरा नही किया है । दो माह बाद हमारी सरकार बन रही है
। सरकार बनते ही दस दिन के अंदर सभी किसानो के कर्ज माफ कर दिये जायेंगे ।बीजली भी मुफ्त मे देंगे । कार्यक्रम को कॉग्रेस जिलाध्यक्ष- सरदारसिह पटेल, महेश पटेल, सुलोचना रावत, कलावती भुरिया, विक्रॉत भुरिया,नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश राठौर ने एवं आभार प्रदर्शन युवा नेता मुकेश पटेल ने माना ।
कार्यक्रम के पश्चात समस्त उपस्थित हजारो लोगो को स्नेह भोज करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *