आलीराजपुर। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति के सदस्य एवं जयस जिला अध्यक्ष अरविंद्र कनेश ने 34वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका यह कदम रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरत मंद मरीजों की सहायता करने का संदेश देता है। अलीराजपुर के रॉक्सला क्षेत्र की 16 वर्षीय रमीला एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित हैं और जिला अस्पताल अलीराजपुर में भर्ती हैं। मरीज को AB+ रक्त समूह की दो बोतल रक्त की आवश्यकता थी, जिसमें से एक बोतल रक्त की व्यवस्था हो चुकी है। हालांकि, अभी भी एक बोतल रक्त की आवश्यकता बाकी है।जिसकी जानकारी क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति आलीराजपुर के सदस्यों को दी गई और ग्रुप में संदेश प्रसारित किया गया।अर्जेंट में अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया गया। ऐसे समय में रक्तदान करने वाले लोगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन दान की उम्मीद बन सकता है। इस अवसर पर महेश चौहान, भुरू मंडलोई, देवी सिंह सोलंकी, पवन मौर्य, राकू डावर, शुभम राठौड़, सलीम कनेश एवं विक्क निंगवाल सहित अन्य सहयोगियों का भी योगदान रहा हैं। Post navigation सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ