विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

श्री चारभुजा गरबा मंडल महोत्सव समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में आयोजित गरबा महोत्सव में शनिवार रात जिले की सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान शामिल हुईं। महिला मंडल ने पुष्पहार एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद ने गरबा प्रेमियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं तथा अंबे माता और श्री चारभुजा मंदिर में दर्शन-वंदन कर गरबा रास में सहभागिता की।

नवरात्रि की सप्तमी पर महिला मंडल ने 21 दीपों से महाआरती की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। सात दिनों से जारी गरबा आयोजन में युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। देर रात तक मंदिर परिसर में गरबा रास की धूम रही। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। सासंद महोदय के आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, कोषाध्यक्ष मदन लड्ढा, रमेश मेहता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय मालवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयेश मालानी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *