विजय मालवी, बड़ी खट्टाली सरपंच चैनसिंह डावर के नेतृत्व में रविवार को करीब 50 श्रद्धालु खट्टाली स्थित अंबे माता मंदिर में दर्शन के बाद एक आईसर वाहन से गुजरात के पावागढ़ स्थित मां महाकाली के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु मां महाकाली के दर्शन-वंदन कर ग्राम में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। साथ ही अच्छी वर्षा और बेहतर फसल के लिए भी मां से प्रार्थना करेंगे। सरपंच चैनसिंह डावर ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुबह 11 बजे गांव से रवाना हुए। शाम करीब 4 बजे पावागढ़ पहुंचकर मां महाकाली के दर्शन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद सभी श्रद्धालु वापस गांव लौटेंगे। Post navigation अंबे माता मंदिर में सामूहिक कन्या भोज, सैकड़ों कन्याओं ने ग्रहण किया प्रसाद बड़ी खट्टाली में गरबा महोत्सव की धूम, सांसद अनीता चौहान ने की सहभागिता