योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा कहते है काम इतनी शालीनता से करो कि सफलता शोर मचा दे। इसी तरह का काम कर दिखाया है । सोंडवा तहसील मुख्यालय कि ग्राम पंचायत छकतला के शिक्षक छितु बामनिया ने, जिनका चयन राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2018 के लिए उत्कृष्ट शिक्षक के तौर पर हुआ है। ये सम्मान इस क्षैत्र के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस क्षैत्र को शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा माना जाता रहा है । ऐसे मे यहां के शिक्षक को राज्य स्तरीय सम्मान मिलना इस क्षेत्र के लिए गौरव कि बात है। ये पुरस्कार उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह भोपाल मे दिया जाएगा। यह आयोजन 5 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगा। ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो शिक्षको को दिया जाता है। इस सम्मान में पुरस्कार स्वरूप शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र तथा सम्मान निधि के तौर पर 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। शिक्षक कि इस उपलब्धि पर छकतला संकुल प्राचार्य व संकुल के समस्त शिक्षकों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। Post navigation जन्माष्टमी पर शिक्षकों ने चलाया स्कूल में साफ-सफाई अभियान, टूटे टीनशेड सुधारा नेता प्रतिपक्ष अजयसिह-सॉसद दी पुर्व विधायक वेस्ता पटेल को श्रद्धांजली