जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित पुलिस थाना ग्राउंड में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में इस बार एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। समय से पहले ही रावण का पुतला आतिशबाजी की चपेट में आकर जल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जनप्रतिनिधि बस देखते रह गए। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261021-WA0001.mp4 हजारों की भीड़ और पंचायत की भव्य तैयारियां रावण दहन देखने के लिए दूर-दराज से हजारों ग्रामीणों की भारी भीड़ थाना ग्राउंड में उमड़ी थी। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ग्राम पंचायत द्वारा ढोल और डीजे के साथ श्री राम मंदिर से पूजन सामग्री लेकर पूरे नगर में जुलूस निकाला गया और विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न किया गया। जनप्रतिनिधियों के पहुंचने से पहले ही शुरू हुई आतिशबाजी कार्यक्रम में बड़ी चूक तब हुई जब जनप्रतिनिधियों के ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही वहां आतिशबाजी शुरू कर दी गई। पूजा खत्म होने के बाद जैसे ही शाम का अंधेरा घिरने लगा, अचानक आतिशबाजी की एक चिंगारी से रावण के पुतले ने आग पकड़ ली। मौके पर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ भी मुस्तैद था, लेकिन किसी के कुछ समझने से पहले ही रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। अचानक पुतले में आग भड़कने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ इधर-उधर भागने लगी। रावण के समय से पहले जल जाने के बाद आयोजकों और लोगों में रोष देखा गया और सभी एक-दूसरे पर अपनी भड़ास निकालते नजर आए। “आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने…” डायलॉग बना चर्चा का विषय इस पूरी घटना के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय डीजे पर बज रहा बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का एक मशहूर डायलॉग रहा। रावण दहन से ठीक पहले डीजे पर बज रहा था— “आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने… ऐ नेता, ऐ कलम वालों, ऐ पुलिस… सभी मेरी मौत का तमाशा देखेंगे।” Post navigation नानपुर में भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, एक घायल; ग्रामीणों ने की एंबुलेंस की मांग