जितेंद्र वाणी, नानपुर खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर नानपुर में जामोद पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुखद दुर्घटना में राहुल (19 वर्ष) निवासी झावा पंचायत पुरा और सुनील (22 वर्ष) निवासी डिगवी की मौत हो गई, जबकि संदीप (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक पावागढ़ से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे तभी हादसा हुआ। एंबुलेंस के अभाव में समय पर इलाज न मिल पाने के कारण होने वाली मौतों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत नानपुर के सचिव को एक औपचारिक आवेदन दिया गया है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नानपुर में आपातकालीन स्थिति और गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान मरीजों को रेफर करने के लिए 108 या अन्य एंबुलेंस सेवा स्थायी रूप से उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस मांग का समर्थन महेश मौर्य, मुकाम मौर्य, सुखराम मौर्य, सरपंच प्रतिनिधि समरथ मौर्य, गजानंद माली, डिम्पू राठौड़, भूरू मुन्ना नीलेश मौर्य, विक्रम मौर्य, संजय कलेश,अर्जुन मौर्य, विकास चौहान, मुलेसिंह मौर्य, सरपंच प्रतिनिधि समरथ मौर्य, ,गजानंद माली, जितेंद्र वाणी, प्रकाश चौहान, भूरू सरपंच, कैलाश सरपंच, सज्जन मौर्य सहित कई अन्य ग्रामीणों ने किया है। Post navigation गरबा देखने आई तीन नाबालिग बच्चियों को नानपुर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया