शान ठाकुर, पेटलावद

वार्ड क्रमांक 08 स्थित संत रविदास कॉलोनी में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महाआरती में भाग लेकर आशीर्वाद लिया। महोत्सव में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मंत्री भूरिया के आगमन पर संत रविदास युवा मित्र मंडल एवं गरबा समिति के सदस्यों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के जितेंद्र गेहलोत, आशीष जाटव, अंतिम जाटव, सुनील जाटव, जितेंद्र जाटव, कमल परमार, धर्मेंद्र जाटव, निलेश सिसोदिया, दिलीप भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत रविदास युवा मित्र मंडल के युवाओं द्वारा गरबा महोत्सव को लेकर प्रतिदिन विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गरबा महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत भट्ट, पार्षद ममता गुजराती, जगदीश जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *