शान ठाकुर, पेटलावद

कलेक्टर  योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर 2026 को जनपद शिक्षा केंद्र पेटलावद में समस्त संस्था प्रमुखों के लिए यू-डायस (UDISE+) प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सहायक प्रोग्रामर श्री ईश्वर राणा द्वारा उपस्थित संस्था प्रमुखों को यू-डायस एवं पीजीआई (PGI) इंडेक्स से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही यू-डायस डेटा एंट्री के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

खंड स्रोत समन्वयक रेखा गिरि स्वामी द्वारा शालावार एवं संकुलवार विभिन्न शैक्षणिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपार आईडी (APAAR ID) की प्रगति, ड्रॉप बॉक्स में दर्ज बच्चों की जानकारी, रसोइया सत्यापन, यू-डायस पोर्टल पर शिक्षक, विद्यार्थी एवं विद्यालय प्रोफाइल का अपडेट, गणवेश हेतु बैंक खातों का अपडेशन, निर्माण कार्यों की स्थिति, पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठकों एवं बैंक खातों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यालयों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां पोर्टल पर सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज की जा सकें।

प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शाला प्रभारी, समस्त जन शिक्षक, खंड अकादमिक समन्वयक तथा बीआरसी कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *