अजय मोदी, सोंडवा

जिले के ग्राम औझड़ में 3 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन बैराज का आज विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस बैराज के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को विशेष बढ़ावा मिलेगा और भू-जल स्तर में भी व्यापक सुधार आएगा। बैराज बन जाने से अन्नदाता किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा, जिसका सीधा आर्थिक और कृषि लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा। आलीराजपुर क्षेत्र की खुशहाली, हर खेत तक पानी पहुंचाने और ग्रामीणों की समृद्धि के उद्देश्य से इस सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। भूमिपूजन के इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हाजरी बाई, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, मांगीलाल रावत, नारिन मोरी, बीना डावर और गुलाब रावत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *