जितेंद्र वाणी, नानपुर

ग्राम पंचायत द्वारा जिला पंचायत निधि से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नाली कुछ ही समय में टूटने लगी है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बताया कि नाली पालतू कुत्तों के चलने से ही क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे मोहल्ले में बदबू फैल रही है।

स्थानीय निवासी रूपेश वाणी ने बताया कि टूटी नाली की सही मरम्मत करने के बजाय ठेकेदार ने उसे केवल चिपका कर छोड़ दिया है। पास ही हाई स्कूल होने के कारण यहां छोटे बच्चे खेलते हैं, जिससे उनके नाली में गिरकर बड़े हादसे का शिकार होने की आशंका बनी हुई है।

जांच और जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच नहीं की। लोगों ने नाली की वास्तविक लंबाई और चौड़ाई के मापदंड सार्वजनिक करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *