जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर से करीब 2 किलोमीटर दूर ग्राम सेजगांव स्थित नदी में नहाने के दौरान डूबे 26 वर्षीय मुले सिंह पिता कल सिंह चौहान का शव शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बरामद किया गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने शुक्रवार सुबह से नाव की मदद से सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम को शव निकालने में सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, मुले सिंह गुरुवार शाम नदी में नहाने गया था। इसके बाद बड़े पुल के नीचे नदी किनारे उसके कपड़े मिले थे। युवक के डूबने की आशंका पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने तलाश शुरू की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण गुरुवार शाम रेस्क्यू रोकना पड़ा था। शुक्रवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और शाम करीब 5 बजे को उसका शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *