जितेंद्र वाणी, नानपुर लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर नानपुर स्थित गोपाल गौशाला में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी इस गौशाला का संचालन मालवा माटी रत्न, सरस्वती वरद पुत्र परम पूज्य गुरुदेव श्री पंडित कमल किशोर जी नागर के सान्निध्य में किया जाता है। इस अवसर पर गौशाला परिसर को दीपों, पुष्पों, झंडियों, तोरण और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया गया, छप्पन भोग लगाया गया और गौ माता व भगवान चारभुजा नाथ की महाआरती की गई। इसके बाद गौ माता को हरी चारी खिलाई गई और सहभोज का आयोजन हुआ। *विशेष अतिथि रहे उपस्थित* विशेष अतिथि के रूप में खट्टाली से श्याम सुंदर जी परवाल और अलीराजपुर से श्रीकांत जी बाहेती (एडवोकेट) पधारे। उन्होंने गौ माता का पूजन कर हरी चारी खिलाई और गौसेवा व संरक्षण का संकल्प लिया। *भजनों से हुआ आनंद* हरि सत्संग समिति द्वारा सुंदर मधुर भजनों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सदस्य दिलीप परवाल जी ने चारभुजा नाथ के तथा राजू भाई कोदे ने गौ माता व भगवान चारभुजा नाथ के भजनों से सभी गोभक्तों को आनंदित किया। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अभियान चल रहा है जिसके माध्यम से मंत्र जाप किया जाता है ( श्री सुरभये नमः ) मातृ शक्ति गौ सेवक 120 द्वारा 5 मिनट मंत्र जाप 25920 *ये रहे उपस्थित* कार्यक्रम में गौशाला समिति अध्यक्ष कैलाश चंद जी परवाल खट्टाली, वरिष्ठ सीताराम जी दुलासा, कन्हैयालाल वर्मा, डॉ. शर्मा जी, संतोष महेश्वरी, महेंद्र महेश्वरी, कैलाश भाई अगाल्चा, मनीष जैन, मोहन पाटीदार, रजनीकांत शर्मा, मनीष वाणी, प्रवीण वर्मा विवेकानंद गुप्ता सहित गोपाल गौशाला समिति व हरि सत्संग समिति के सभी सदस्य तथा खट्टाली, जोबट, अलीराजपुर व नानपुर के सभी गौसेवक उपस्थित थे। भोजन प्रसादी के लाभार्थी शैलेंद्र कुमार, राजेश जी, संतोष, दीपक लाला एवं तोषनीवाल परिवार, नानपुर रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार रामदास वाणी ने किया तथा आभार घनश्याम जी माली ने व्यक्त किया। Post navigation अहम और वहम के कारण मनुष्य अपना जीवन बर्बाद न करे : संत गंगाराम महाराज