दिनेश वर्मा झाबुआ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धार जिले के डही में आयोजित भव्य कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बहुप्रतीक्षित ‘डही माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट’ सहित ₹1,402 करोड़ की लागत के कुल 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगभग ₹168 करोड़ से अधिक की लागत के 107 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

समारोह स्थल पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और जनजातीय वर्ग के उत्थान व कल्याण से जुड़े कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *