हितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया

ग्राम पंचायत अंतरवेलिया में आज सीएम मजरा टोला रोड का विधिवत भूमिपूजन किया गया। नेगड़िया रोड से रावला फलिया माताजी तक बनने वाली इस 450 मीटर लंबी सड़क की कुल लागत 70 लाख रुपये है। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में सरपंच अर्चना भूरिया, जिला पंचायत सदस्य सोनू रामपाल, जनपद प्रतिनिधि धनसिंह भूरिया, कल्याणपुरा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दीपक वैरागी, रालू सिंह भूरिया, ठाकुर हितेंद्र सिंह, भंवर सिंह और मंगोलिया भाई सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *