हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया ग्राम पंचायत अंतरवेलिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) मंडलोई एवं डिप्टी कलेक्टर सुनील डाबर ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए। शिविर के दौरान एसडीएम मंडलोई और डिप्टी कलेक्टर सुनील डाबर ने सेवानिवृत्त (भूतपूर्व) सैनिकों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर नेगड़िया, मेहीखेड़ा, झायड़ा और कलीपुरा पंचायत के सरपंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Post navigation मेघनगर-अंतरवेलिया मार्ग पर फिर पलटा गेहूं से भरा ट्रक, लगा लंबा जाम