हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया मेघनगर और अंतरवेलिया के बीच निर्माणाधीन सड़क पर आए दिन वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिस पर ठेकेदार ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। बारिश थमने के बावजूद सड़क का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसी बीच आज गेहूं से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और प्रशासन की लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में एक बार फिर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। Post navigation झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर अधूरे निर्माण से बढ़ रहे हादसे: अंतरवेलिया में समाजसेवी रामपाल चौहान ने दिया धरना अंतरवेलिया में जन विश्वास शिविर आयोजित