दिनेश वर्मा, झाबुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में खरीफ फसल उपार्जन वर्ष 2026-27 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से उपज की खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम एवं किसान हितैषी बनाया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, भंडारण, परिवहन एवं भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। Post navigation परित्यक्त नवजात को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सुरक्षित शिशु गृह भेजा