जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में खंडवा-बड़ौदा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से आ रहा रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर बिजली की बड़ी डीपी (ट्रांसफॉर्मर) पर जा गिरा। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261012-WA0004.mp4 यह घटना नानपुर के सेजगांव रोड पर स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के ठीक सामने हुई है। यह एक बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। गनीमत यह रही कि आज सोसाइटी बंद होने के कारण वहां ग्रामीण मौजूद नहीं थे। साथ ही, सोमवार की सुबह यहां पशु बाजार भी लगता है जहां भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन समय रहते हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि यह वही घटनास्थल है जहां इससे पहले श्रावण मास में शिव डोला निकलने के दौरान भी एक बड़ी घटना बाल-बाल बची थी। हादसे की सूचना मिलते ही नानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से वहां जमा भीड़ को हटाया। खनिज विभाग की निगरानी पर सवाल वर्तमान में रेत खनन पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में रेत से भरे ट्रक और ट्राले गुजर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि खनिज विभाग कैसे निगरानी कर रहा है। वह नियमों का पालन भी नहीं करवा पा रहा है। Post navigation सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल