जितेंद्र वाणी, नानपुर 

नानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात इस भीषण हादसे में 34 वर्षीय राजेश चौहान पिता भादू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 30 वर्षीय दिनेश भिंडे पिता ईडलसिंह की नानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे में 28 वर्षीय प्रमोद मौर्य पिता लालसिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में उनका पैर पूरी तरह टूट गया है, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़ौदा रेफर कर दिया गया है।

एंबुलेंस को लेकर परिजनों का आरोप

इस दुखद घटना के बाद मृतकों और घायल के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद सूचना देने के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने में देरी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *