लोहित झामर, मेघनगर सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवादी संगठन बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग से संबंधित कथित पोस्ट का मामला सामने आया है। पोस्ट को लेकर शिकायत मिलने के बाद मेघनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिलेभर में आवेदन सौंपे जाने की जानकारी भी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजय दातला निवासी रंभापुर के नाम से संचालित बताए जा रहे @thenakedself अकाउंट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकवादी संगठन बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग से संबंधित पोस्ट प्रकाशित की गई थी। पोस्ट को लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मेघनगर पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223(ए) एवं 196(1)(ए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले को लेकर जिले में संबंधित पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट की विषयवस्तु, उसकी परिस्थितियों और शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation फुटतालाब में कल से होगा मध्यप्रदेश के सबसे बड़े नवरात्रि गरबा महोत्सव का शुभारंभ, आयोजन की तैयारियां पूरी