मयंक विश्वकर्मा आम्बुआ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे के 2040 पौधे जब्त किए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर और जोबट थाने की संयुक्त टीम ने छोटा इटारा के डुडवा फलिया में दो खेतों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, जब्त पौधों का कुल वजन 2079 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर खेतों में दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटा इटारा के डुडवा फलिया में दो खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद चार थानों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों खेतों से गांजे के पौधे जब्त किए। बड़ी मात्रा में पौधे मिलने के बाद पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। दो आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल के अनुसार, इस मामले में मुकाम चौहान पिता रत्निया चौहान (44 वर्ष) और जगन पिता गुलसिंह (50 वर्ष), दोनों निवासी छोटा इटारा, के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किए हैं। इनमें अपराध क्रमांक 299/26 और 300/26 शामिल हैं। 2040 पौधे, वजन 2079 किलो पुलिस के मुताबिक, दोनों खेतों से कुल 2040 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। इनका कुल वजन 2079 किलोग्राम बताया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। चार थानों की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Post navigation नवरात्रि की पंचमी तिथि पर अंबे माता को चुनरी चढ़ाने के लिए बैठक में बनाई रूपरेखा