मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क़स्बे से बाहर आम्बुआ – जोबट तिराहे के पास स्थित सार्वजनिक हैंडपंप की ऊंचाई जमीन से बहुत नीचे हो जाने के कारण पानी भरने तथा पानी पीने में भारी परेशानी हो रही है जिसकी ऊंचाई बढ़ाने की मांग की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार आम्बुआ — जोबट तिराहे पर वर्षो पूर्व एक हैंडपंप यात्रियों एवं राहगीरों तथा आसपास के रहवासियों की सुविधा हेतु खनन कराया गया था।

विगत दो तीन वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डालने हेतु खोदी गई नाली के लिए जे सी पी मशीन द्वारा इस हैंडपंप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था तथा आसपास मिट्टी डाल दी गई थी,जिस कारण हैंडपंप की ऊंचाई कम हो गई, जो कि आज भी उसी हालत में है विगत माह जब यह बंद हो गया था तो इसकी मरम्मत करने मैकेनिक को बुलाया गया था तथा उससे निवेदन किया गया था कि इसे ऊंचा कर दे उसके पास कोई साधन नहीं होने के कारण उसने असमर्थता व्यक्त की तब से यह हैंडपंप इसी हालत में है, ऊंचाई कम हो ने के कारण बाल्टी या कोई बड़ा बर्तन नहीं लगाया जा सकता है साथ ही झुक कर पानी नहीं पिया जा सकता है, आसपास के रहवासी तथा राहगीर परेशान हैं इसे ऊंचा करने की मांग की जा रही है।

1.जोबट तिराहे पर यह एकलौता हैंडपंप है जोकि सबकी प्यास बुझाता है ऊंचाई कम होने के कारण परेशानी हो रही है।

कालू सिंह भयडिया, दुकानदार

2.यह तिराहा बहुत ही व्यस्त तिराहा है यहां जोबट,दाहोद, आलीराजपुर, इंदौर, भोपाल आदि अनेक स्थानों के यात्री गुजरते हैं, तथा अनेक राहगीर आते जाते हैं जो कि इसी हैंडपंप से प्यास बुझाते हैं,इसकी ऊंचाई बढ़ाना जरूरी है।

महेंद्र गुप्ता, समाज सेवी

3.आम्बुआ जोबट तिराहे पर सुबह से लेकर रात तक भीड़ भाड़ बनी रहती है आसपास पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है इस हैंडपंप पर ही निर्भर है लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण पानी भरने और पीने में परेशानी होती है इसकी ऊंचाई बढ़ाना जरूरी है।

गजेन्द्र सिंह रावत, कृषक ग्राम आम्बुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *