मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ आवास फलिया में अडवाड़ा मार्ग स्थित त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य रवि खंडेलवाल ने बताया कि विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दीपोत्सव के बाद गोपाष्टमी पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। आयोजन के तहत गंगाधर त्रिलोकी के नाथ भोले बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती संपन्न हुई। भगवान को मिश्रित सब्जियों, फलों एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई, जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। अन्नकूट महोत्सव के सफल आयोजन में अन्नकूट महोत्सव समिति के समस्त सदस्यों एवं दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा। Post navigation तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेंद्रमुनिजी के थांदला वर्षावास में 20 मासक्षमण, छः श्रेणी तप, दो सिद्धि तप सहित कई तपस्याएं पूर्ण हुई