रितेश गुप्ता, थांदला आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती थांदला गौरव तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा., रोचक वक्ता पूज्य श्री संदीपमुनिजी म. सा. आदि ठाणा – 8 व पूज्या महासती श्री निखिलशीलाजी म. सा. पूज्या श्री दिव्यशीलाजी म. सा. आदि ठाणा – 4 के धमोत्कर्ष तत्वज्ञ वर्षावास में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक पूर्वक आराधना कर रहे हैं। वर्षावास 23 नवंबर को पूर्ण हो रहा है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष प्रदीप गादिया व सचिव हितेश शाहजी ने बताया कि वर्षावास में यहां ज्ञान – दर्शन – चारित्र व तप की विशिष्ट आराधना हुई। वर्षावास की घोषणा दिवस से ही श्रावक-श्राविकाओं व बच्चों में चातुर्मास को लेकर जबरदस्त उत्साह था। वर्षावास में अधिक से अधिक आराधना करने का सभी ने मन बना लिया था और उसी अनुसार आराधना भी की। उल्लेखनीय है कि इस वर्षावास में संघ का सौभाग्य रहा कि नगर के रूनवाल परिवार के चार संतों का वर्षावास मिला। यहां पर वर्षावास प्रारंभ होने के पूर्व से ही तपस्या प्रारंभ हो गई थी। संत व साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां 20 मासक्षमण, छः श्रेणी तप, दो सिद्धि तप, 16 उपवास छः, 11, 9 व 8 उपवास 60 से अधिक, मंगल प्रवेश पर चातुर्मासिक बेले 130, तेला व आंयबिल की लड़ी चली। सामूहिक नंद चक्र तप 31, अणु चक्र तप 5, परदेसी राजा व मेरू तप दो, मालव केसरी श्री सौभाग्यमलजी म. सा. की पुण्यतिथि पर सामूहिक 150 एकासन तप, आचार्य सम्राट पूज्य श्री आनंदऋषिजी म. सा. की जन्म जयंती पर 230 सामायिक के तेले, करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की पुण्यतिथि पर सामूहिक 125 एकासन तप, पर्युषण महापर्व पर 170 सामूहिक तेले, 600 उपवास, 150 पौषध व संवर, तीन दिवसीय अणु स्मृति दिवस पर 300 से अधिक सामूहिक एकासन तप, आचार्य पूज्य श्री धर्मदासजी म .सा. की जन्म जयंती पर 200 आयंबिल व नीवीं तप वहीं 45 श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक नवपद ओलीजी की आराधना की। वर्धमान नीवीं तप की लड़ियां भी पूर्ण हुई। इसके अलावा भी कई तपस्याएं पूर्ण हुई। 18 आराधकों ने आवश्यक सूत्र प्रतिक्रमण कंठस्थ किया। आराधकों ने विविध ज्ञान भी कंठस्थ किया। स्थानक में आकर नवकार महामंत्र की 10 – 10 माला गिनना आदि। यहां पर प्रतिदिन श्रावक – श्राविकाओं की ज्ञानार्जन हेतु कक्षा आयोजित हुई। अखिल भारतीय श्री चंदना श्राविका संगठन का डूंगर प्रांत का प्रश्न मंच तथा धर्मदास गणपरिषद का डूंगर प्रांत का अधिवेशन संपन्न हुआ। 51 लाख नवकार महामंत्र जाप की आराधना हुई। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक पर सामूहिक तेले तप की तपस्या हुईं। पुछिसुणम के जाप व उत्तराध्ययन सूत्र का वाचन हुआ। 24 घंटे के अखंड नवकार महामंत्र के जाप हुए। वर्षावास के अंतिम दिनों में दस प्रत्याख्यान की आराधना चल रही है। 88 आराधक उपवास से व 8 आराधक एकासन से वर्षीतप की तपस्या कर रहे हैं। पांच दिन तक चलेगा कृतज्ञता दिवस श्री संघ के कोषाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी ने बताया की श्री संघ द्वारा संत और साध्वी मंडल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु पांच दिवसीय कृतज्ञता दिवस 18 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इसमें श्रावक – श्राविकाएं व बच्चे अपने विचार ,स्तवन आदि प्रस्तुत करेंगे। Post navigation लाभ पंचमी पर नानपुर गोपाल गौशाला में भव्य अन्नकूट महोत्सव, गौसेवा का लिया संकल्प त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न