सोंडवा। ग्राम पंचायत ओझड़, तहसील सोंडवा, जिला अलीराजपुर के पराड़ फलिया के ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान हैं। फलिया में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बढ़ते कनेक्शनों के कारण ओवरलोड हो गया है। इसके चलते यहां कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, मोटरें जल रही हैं और केबल टूट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय में फलिया में बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता वही पुरानी है। लोड बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। कम वोल्टेज के कारण मोटर पंप ठीक से नहीं चलते और बार-बार खराब हो जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए मंगलवार को पराड़ फलिया के ग्रामीणों ने सोंडवा में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अधिकारी रमेश डावर को आवेदन सौंपा। आवेदन में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण राजू पराड़, रितेश डावर, बालसिंह पराड़, अशोक पराड़, सायला डावर, वरला डावर, तेरसिंग डावर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द कार्रवाई कर नया ट्रांसफार्मर लगवाएगा, ताकि उन्हें कम वोल्टेज और बार-बार होने वाले नुकसान से राहत मिल सके। Post navigation ग्राम पंचायत उमराली में 20 नवंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, तैयारियां देखने पहुंचे अधिकारी