जितेंद्र वर्मा, जोबट

विधानसभा क्षेत्र के छोटा इटारा में पेयजल समस्या को लेकर आखिरकार प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आए। जोबट विधायक सेना महेश पटेल की नाराजगी के बाद गांव में हैंडपंप लगाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले सोजावाड़ा में आयोजित जनविश्वास शिविर के दौरान विधायक सेना महेश पटेल ने गंदे पानी का वीडियो दिखाकर पीएचई विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

इसी क्रम में छोटा इटारा में पानी की समस्या को लेकर भी कार्रवाई हुई और हैंडपंप लगाया गया। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

सवाल यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को इंतजार क्यों करना पड़ता है? यदि समय पर समस्याओं का समाधान हो, तो ग्रामीणों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *