मुकेश परमार, झाबुआ यह बोलेरों कार हुई लूट का शिकार आज कट्ठीवाड़ा-आमखुंट मार्ग पर शराब कंपनी की एक बोलेरो जीप में सवार शराब कंपनी के कर्मचारियों से कट्टा अड़ाकर एवं आंखों में मिर्ची झोंककर लुटे गए 22 लाख 6 हजार रुपए के मामले की शुरुआत जांच में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लग गए हैं। पुलिस को लुटेरों की इओन कार का फुटेज एवं कार नंबर की डिटेल में मिल गई है। सफेद रंग की इओन कार पर जो नंबर एमपी 06, बीए 3697 लिखा गया है वह आरटीओ के रिकार्ड में मुरैना जिले की पासिंग होकर किसी विजेंद्रसिंह जादौन के नाम पर पंजीकृत है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या कार मालिक का इस लूट से कोई कनेक्शन है, या फिर यह कार चोरी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। अलीराजपुर लाइव के पास लुटेरों के कार की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मौजूद है। Post navigation शराब ठेके के कर्मचारियों से कट्टा अड़ाकर व आंखों में मिर्ची झोंककर 22 लाख रुपए की लूट पटेल पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस