पियुष चन्देल अलीराजपुर
अलीराजपुर के पटेल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमें छात्रों ने शिक्षक की भूमिका अदा की। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एंव पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति की अध्यक्षा श्रीमती सेना पटेल ने किया। बच्चों ने शिक्षको के मनोरंजन के लिये एक मिनट कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका सभी ने खूब आनंद उठाया। बिन्दी चिपकाओ, कठिन शब्दों का उच्चारण आदि प्रतियोगिताएँ एक मिनट के दौरान रखी गई।कार्यक्रम का संचालन सेलीना दबुक एंव यामिनी जाटव ने किया। विद्यालय के चैयरमेन महेश पटेल ने विद्यालयीन परिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में छात्रों को परिचित कराते हुए आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *