कट्ठीवाड़ा से गोपाल राठौड़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट अलीराजपुर जिले में कट्ठीवाड़ा-आम्बुआ के बीच आज एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। अपने बोलेरो वाहन से 22 लाख छह हजार रुपए लेकर अलीराजपुर में जमा करवाने जा रहे ठेका कंपनी के कर्मचारियों से चार अज्ञात लुटेरों ने 22 लाख रुपए छह हजार रुपए लूट लिए एवं फरार हो गए। अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि कट्ठीवाड़ा शराब ग्रुप के कर्मचारी अपनी राशि लेकर अलीराजपुर के लिए आमखुंट के रास्ते निकल रहे थे, तभी आमखुंट के समीप जंगल में एक इओन कार जिसका की बोनट ऊपर चढ़ा हुआ था वह खड़ी नजर आई जिस पर शराब ठेके के कर्मचारियों ने अपनी बोलेरो रोक दी और मदद करनी चाहिए। इस पर इओन कार के समीप खड़े चार लुटेरों ने देशी कट्टा अड़ा दिया और आंखों में मिर्ची झोंककर 22 लाख रुपए से भरा लेकर फरार हो गए। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कट्ठीवाड़ा पुलिस थाने में आयपीसी की धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी के मुताबिक कुछ प्रारंभिक सूत्र मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। Post navigation साथ जी न सके इसलिए साथ मरने का उठाया कदम और प्रेमीजोड़े राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गए, दिल दहला देने वाला वाक्या 22 लाख की लूट के मामले में सामने आया, लुटेरों की कार का फुटेज, इस जिले की पॉसिंग है लुटेरों की कार