दाहोद ब्यूरो चीफ, राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- दाहोद रेलवे स्टेशन के समीप डाउन रेलवे लाइन पर एक प्रेमी जोड़े ने अज्ञात कारणों के चलते दाहोद से गुजर रही एक सुपर फास्ट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार दाहोद रेलवे स्टेशन के समीप 540/18 डाउन रेलवे लाइन पर सुबह 6 बजे के करीब ट्रेन नंबर 22413 मडगांव हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस गुजर रही थी तभी एक प्रेमी जोड़े ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के आगे कूद गए, जिसके कारण उनके शरीर पर गंभीर चोट आने से प्रेमी जोड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गुजरात रेलवे पुलिस को मिलते ही गुजरात रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों की तलाशी लेने पर उन की जेब में से मिले मोबाइल फोन तथा फोटो के आधार पर उनके परिजनों का संपर्क कर दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने हेतु दाहोद सरकारी अस्पताल में भेजकर आगे की जांच शुरू की। Post navigation लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने जुगारधाम पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों से हजारों रुपए नकदी व मोबाइल किए जब्त शराब ठेके के कर्मचारियों से कट्टा अड़ाकर व आंखों में मिर्ची झोंककर 22 लाख रुपए की लूट