राजेंद्र शर्मा, दाहोद
दाहोद शहर के गारखाया महादेव मंदिर के पास से लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने जुगारधाम पर छापेमारी कर 13010 रुपए नकद, मोबाइल फोन तथा ताश के पत्तों की कैट समेत 29 हजार 10 रुपए के माल के साथ 6 जुआरियों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की। मिली जानकारी अनुसार दाहोद लोकल क्राइम ब्रांच की टीम को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शहर के गारखाया इलाके में महादेव मंदिर के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर गोविंद लालुभाई निनामा, मुकेश दलसिंगभाई सोलंकी, हितेन्द्र अरविंद डाभी, सौरभ राजेन्द्र जोशी, राजू मुंशीभाई परमार, गोविंद लालुभाई निनामा सभी निवासी गारखाया को पकड़ कर उनके पास से 5 मोबाइल जिनकी 16 हजार रुपए जुआरियों की जेब में मिले रुपए तथा बाजी पर से 13 हजार 10 रुपए नकद रुपए ताश के पत्तों की कैट समेत कुल 29 हजार 10 रुपये का मुद्दा माल जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु दाहोद शहर पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *