दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- दाहोद शहर पुलिस थाने में स्थित पुलिस लाइन में एक 28 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल में अपने घर के दरवाजे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। खबर मृतक के परिजनों को मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मिली जानकारी अनुसार पंचमहाल जिले के उचेहरा तहसील के चलाला गांव का निवासी दाहोद शहर पुलिस थाने में की चौकी नंबर 3 में पिछले 7 सालों से कार्यरत विनोद आर्या नामक 28 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल पुलिस लाइन में स्थित अपने क्वार्टर में दरवाजे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी अड़ोस पड़ोस के साथी पुलिसकर्मियों को मिलते ही उन्होंने इस घटना की जानकारी शहर पुलिस थाने में करने पर घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा हो गया। तत्पश्चात पुलिस ने इस घटना संबंधी जानकारी मृतक के माता-पिता को करने पर परिवार में मातम छा गया था। गौरतलब हो विनोद आरत बारिया नामक यह कॉन्स्टेबल 1 अप्रैल से छुट्टी पर उतरा था, जिसे 1 मई को वापस अपनी ड्यूटी पर तैनात होना था किंतु पिछले चार पांच महीनों से यह अपने पद पर से अनुपस्थित था। Post navigation चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने ब्लॉक एवं उप ब्लॉक अध्यक्षों की नई नियुक्तियां की, सांसद भूरिया ने सौंपे नियुक्ति पत्र लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने जुगारधाम पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों से हजारों रुपए नकदी व मोबाइल किए जब्त